Home अपराध UP : तीस रूपये के लिए तीन दोस्तों पर 11वीं के छात्र...

UP : तीस रूपये के लिए तीन दोस्तों पर 11वीं के छात्र की गला दबाकर हत्या करने का आरोप

0
147

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दोस्तों ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की हत्या कर दी। पैसों के लेनदेन को लेकर दोस्तों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोस्तों ने इस घटना को अंजाम दिया और छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

बड़ौैत थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार सिंह ने बताया कि केएचआर इंटर कॉलेज के 17 वर्षीय छात्र रितिक की शुक्रवार रात करीब 9ः00 बजे हत्या कर दी गई। देवेश कुमार सिंह के मुताबिक, छात्र की हत्या की शुरुआती जांच में 30 रुपये के विवाद का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9ः00 बजे रितिक का गांव के ही तीन युवकों से 30 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने मिलकर रितिक की गला दबाकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें -  UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव में जीत पर योगी बोले, कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से मिली जीत

देवेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने विकास, राजीव समेत तीन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। सिंह के मुताबिक, हत्या कैसे की गई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here