Home अपराध नवजात के साथ ऐसी निर्दयता, सुनकर कांप उठेगी रूह

नवजात के साथ ऐसी निर्दयता, सुनकर कांप उठेगी रूह

0
98

गोवा से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। उत्तर जिले में नवजात का अंग मिला है। पुलिस ने नवजात के अंग को बरामद कर अनजान व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलसि ने नवजात के जानवारों द्वारा नोंचे गए अंग (हाथ-पांव) को बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार देर शाम को उस समय सामने आई, जब मंडूर-डोंगरी के स्लुइस गेट के पास नवजात शिशु के अंग पाए गए।

यह अपराध अगकैम थाना क्षेत्र में हुआ। प्राथमिक जांच में पता चला है कि नवजात शिशु के अंगों को जानवरों ने नोंचा है। पुलिस ने कहा कि अज्ञात शिशु के जन्म को छुपाकर शव को गुप्त रूप से ठिकाने लगाने का अपराध बनता है। इस संबंध में आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें -  गुजरात शॉकर: खांसी के इलाज के लिए नवजात लड़की को गर्म लोहे की छड़ से ब्रांडेड; नीम हकीम आयोजित

ठाणे में नाले से नवजात का मिला था शव
बीते महीने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाले में तीन से चार महीने के एक शिशु का शव मिला। कलवा क्षेत्र के वितावा में 6 मई की रात को एक राहगीर ने शिशु को नाले में पड़ा देखा। कलवा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 317 (माता-पिता या देखभाल करने वाले द्वारा 12 साल से कम उम्र के बच्चे को छोड़ देना) के तहत मामला दर्ज किया और इसकी जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here