Home अपराध द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, पेड़ से...

द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

0
101
suicide concept. noose with shadow on dark wall background

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास पेड़ से फंदा लगा कर 48 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान भरत विहार निवासी रमेश के रूप में हुई है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष को शनिवार को कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि एक शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने बताया कि इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, श्अपराध टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया और वहां की तस्वीर खींची।श् उन्होंने बताया कि रमेश इलाके में खाद्य पदार्थ बेचता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

यह भी पढ़ें -  सरकार ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स को बताया गलत- 'भारत की छवि खराब करने की कोशिश'

दिल्ली मेट्रो ने 2 दिनों के लिए समय में बदलाव किया
हालही में ये खबर भी सामने आई थी कि त्योहार और छुट्टियों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने दो दिनों के लिए अपने समय में बदलाव किया है। वहीं रविवार और बकरीद की छुट्टी होने की वजह से लोगों को असुविधा ना हो, इसके लिए येलो लाइन पर और ट्रेन की घोषणा भी की जाएगी।

बता दें कि दिल्ली मेट्रो की ‘येलो लाइन’ के चौथे चरण के जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम गलियारे पर 490 मीटर खंड पर चल रहे निर्माण कार्य के मद्देनजर रविवार और सोमवार को क्रमशः अंतिम और पहली ट्रेन के समय में कुछ बदलाव होंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here