Home Trending विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचकर लगाई हाजिरी

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचकर लगाई हाजिरी

0
347

नई दिल्ली। ख़राब फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मथुरा पहुंचे। वृन्दावन में विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके दोनों बच्चे भी साथ थे। प्रेमानंद महाराज ने विराट को आशीर्वाद देते हुए उनकी तारीफ भी की। वीडियो में दिख रहा है कि कोहली और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के सामने पहुंचे और सिर झुकाकर प्रणाम किया। कोहली जैसे ही प्रेमानंद महाराज के सामने पहुंचे तो उन्होंने भारतीय बल्लेबाज से पूछा, मन प्रसन्न है? इस पर कोहली ने सिर हिलाकर हां कहा और वह मुस्कुराते नजर आए।

विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के पास दूसरी बार पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने विराट अनुष्का से हाल चाल पूछा।अनुष्का ने कहा, ‘पिछली बार जब हम आए थे तो मन में कुछ सवाल थे और मुझे लगा कि पूछूंगी लेकिन वहां जो भी बैठा था उन सबने कुछ ना कुछ उसी तरह का सवाल आपसे किया। जब मैं आपसे मन ही मन बातें कर रही थी मेरे जो भी सवाल थे। अगले दिन में एकांतिक वार्तालाप देखती थी तो कोई ना कोई वो सवाल पूछ लेता था। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘आप बस मुझे प्रेम और भक्ति दे दो।

यह भी पढ़ें -  लोकसभा की अयोग्यता के बाद राहुल गांधी ने सरकारी बंगला खाली करने को कहा

इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा, ‘बहुत बहादुर हैं क्योंकि संसार का यह सम्मान प्राप्त होने पर भक्ति की तरफ मुढ़ पाना कठिन होता है। हमें लगता है कि विशेष प्रभाव इन पर (कोहली पर) भक्ति का पड़ेगा।’ इस पर अनुष्का ने कहा, ‘भक्ति के ऊपर कुछ नहीं है।’ फिर प्रेमानंद महाराज ने हंसकर कहा, हां, भक्ति के ऊपर कुछ नहीं है। भगवान के भरोसे पर रहो, नाम जपो और खूब प्रेम से और खूब आनंद से रहो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here