Home अंतरराष्ट्रीय रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, कीव में किया अब तक का...

रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, कीव में किया अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला

0
163

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जंग भयावह होती जा रही है। रूस की ओर से यूक्रेन पर लगातार एक के बाद एक घातक अटैक किए जा रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जंग बीते तीन साल से भी अधिक समय से जारी है। इन तीन वर्षों की जंग में रूस ने अब शुक्रवार की रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। रूस की ओर से किए गए हमलों में 23 लोग घायल हो हुए हैं और राजधानी के कई जिलों में भारी नुकसान की खबर है।

रूस की वायुसेना के मुताबिक उसने रात में यूक्रेन पर 550 ड्रोन और मिसाइल हमले किए। अधिकतर हमले शाहिद ड्रोन से किए गए जबकि 11 मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया। कीव में तैनात एपी के संवाददाताओं के मुताबिक पूरी रात ड्रोन की गड़गड़ाहट, धमाकों तथा मशीन गन से गोलीबारी की आवाजें सुनीं गईं।

कीव के मेयर विटाली क्लिटस्को ने बताया कि रूसी सेना ने खासतौर पर राजधानी को टरगेट किया था। उन्होंने बताया कि इन हमलों में कम से कम 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 14 अस्पताल में भर्ती हैं। यूक्रेन की वायु रक्षा ने दावा किया कि उसने दो क्रूज मिसाइलों सहित 270 लक्ष्यों को मार गिराया। उसके मुताबिक अन्य 208 लक्ष्य रडार से गायब हो गए और माना गया कि वो जाम हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -  UP Chunav 2022: एटा में एक नामांकन वापस, चार विधानसभा सीटों पर 54 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

रूस की 9 मिसाइलें और 63 ड्रोन से 8 स्थानों पर अपने टारगेट को हिट करने में कामयाब रहे। रोके गए ड्रोनों का मलबा कम से कम 33 स्थानों पर गिरा। यह हमला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बातचीत के कुछ घंटों बाद हुआ है।

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जंग में रूस को बड़ा झटका लगा है। रूस का एक शीर्ष जनरल यूक्रेन की सीमा के निकट कुर्स्क क्षेत्र में मारा गया है। रूसी नौसेना के उप प्रमुख मेजर जनरल मिखाइल गुडकोव की मौत यूक्रेन के सुमी क्षेत्र की सीमा से सटे पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में हुई है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जनरल मिखाइल की मौत ‘सैन्य अभियान’ के दौरान हुई है। हालांकि, उसने अभियान के बारे में कोई विवरण साझा नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here