Home अपराध टैक्स चोरी कर उत्तराखंड से रेता-बजरी ला रहे 23 ट्रक सीज

टैक्स चोरी कर उत्तराखंड से रेता-बजरी ला रहे 23 ट्रक सीज

0
169

बरेली। अवैध खनन और खनिज चोरी रोकने के लिए लागू किए गए इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (आईएसटीपी) के बिना भी खनन कारोबारी उत्तराखंड से बड़ी संख्या में ट्रकों में रेता-बजरी भरकर ला रहे हैं। प्रशासन, परिवहन और खान विभाग ने रविवार की रात में इज्जतनगर थाना क्षेत्र के करनपुर चौधरी में नैनीताल रोड पर घेराबंदी की और 23 ट्रक बिना आईएसटीपी के पकड़े। ये ट्रक ओवरलोड भी थे। पकड़े गए ट्रकों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

डीएम के निर्देश पर रविवार की रात एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने खान अधिकारी मनीष कुमार, परिवहन विभाग के रमेश प्रजापति और इज्जतनगर पुलिस थाने की टीम के साथ बिना आईएसटीपी के रेता-बजरी, मोरम लाने वाले ट्रकों की धरपकड़ की। खान अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात साढ़े नौ बजे के बाद नैनीताल रोड पर करनपुर चौधरी के पास ट्रकों को पकड़ने के लिए जाल बिछाकर 23 ट्रक पकड़े हैं। धरपकड़ के दौरान सभी ट्रकों के चालक और क्लीनर मौका देख फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -  "पुष्पा कहते हैं झुकेगा नहीं, हालांकि बीजेपी ...": उद्धव ठाकरे के शीर्ष उद्धरण

ट्रकों की जांच में रेता-बजरी लाने के संबंध में कोई कागजात नहीं मिले। ट्रकों में निर्धारित क्षमता से अधिक रेता-बजरी लोड मिला। खान अधिकारी ने बताया कि बिना आईएसटीपी के पकड़े ट्रकों पर अवैध रूप से उपखनिज लाने और ओवरलोडिंग में करीब 25 लाख रुपये जुर्माना लगेगा। इधर, ट्रकों को छुड़वाने के लिए कई अफसरों के पास सोमवार को फोन घनघनाते रहे।

टैक्स चोरी कर उत्तराखंड सीमा से जनपद सीमा में दाखिल होने के बाद इन ट्रकों के कई थाना क्षेत्रों की सीमा पार कर बरेली शहर के नजदीक पहुंचने को लेकर बहेड़ी पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने बहेड़ी क्षेत्र में बिना आईएसटीपी वाले ट्रकों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की हैं, इससे माना जा रहा है कि टीमें रात्रि के समय ड्यूटी को ठीक से नहीं निभा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here