Home अपराध मिड-डे मील के खाने में इतने कीड़े, देखकर घबरा गए छात्र

मिड-डे मील के खाने में इतने कीड़े, देखकर घबरा गए छात्र

0
171

कर्नाटक के कोप्पल जिले के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने में कीड़े मिलने की घटना में तीन लोगों को निष्कासित कर दिया गया है। कोप्पल तालुक के हले निंगापुर गांव के सरकारी स्कूल में छात्रों को दिए गए मिड-डे मील में कीड़े मिलने का वीडियो सोशियल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्रों ने अपने खाने में कीड़े देखे और स्थिति से घबराकर स्कूल स्टाफ और अपने माता-पिता को बताया। माता-पिता और छात्रों ने परोसे जा रहे खाने की क्वालिटी और स्कूल में साफ-सफाई की स्थिति पर चिंता जताई और विरोध किया।

मिड-डे मील के लिए इस्तेमाल होने वाला अनाज अक्षरा दासोहा योजना के तहत सप्लाई किया जाता है। आरोप है कि अनाज लंबे समय तक स्टोर करके रखा गया था, जिससे उसमें कीड़े लग गए। स्कूल में जमा हुए माता-पिता ने आरोप लगाया कि मिड-डे मील के लिए इस्तेमाल होने वाले चावल की क्वालिटी की ठीक से जांच नहीं की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  जम्मू-कश्मीर: प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन जमात-ए-इस्लामी की 100 करोड़ रुपये की संपत्ति एसआईए ने जब्त की

कोप्पल में इस घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और आज डेप्युटी कमिश्नर सुरेश B इतनाल ने खुद स्कूल जाकर मामले की जांच की। DC ने कहा कि भोजन में कीड़े मिलने की ये घटना 9 दिसम्बर को हुई। मिड-डे मील योजना के तहत सप्लाई किये गए तूअर दाल में कीड़े थे जिसे नजरअंदाज कर दिया गया और उसे पकाकर चावल के साथ छात्रों को परोस दिया गया। मामले की जांच के बाद मिड- डे मील के कुक और 2 सहयोगी स्टाफ को हटा दिया गया है।

आज कोप्पल के डेप्युटी कमिश्नर सुरेश B इतनाल ने स्कूल का दौरा किया, स्टॉक की जांच की और बच्चों के साथ ही स्कूल में खाना भी खाया। डेप्युटी कमिश्नर ने कहा मिड-डे मील योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here