Home टॉप न्यूज फूलों की माला से लदे BJP जिला उपाध्यक्ष नाले में गिरे

फूलों की माला से लदे BJP जिला उपाध्यक्ष नाले में गिरे

0
97

मध्य प्रदेश के छतरपुर में कहावत है कि राजनीति में कद बढ़ते ही जमीन पर पैर टिकना मुश्किल हो जाता है, और ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरा में। यहां बीजेपी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी पद मिलने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे थे। यहां उनके साथ एक हादसा हो गया, जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरअसल, राम मनोहर तिवारी पदभार संभालने के बाद गांव खैरा में स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर था और उपाध्यक्ष जी भी फूलों की मालाओं से लदे हुए विजयी मुद्रा में चल रहे थे। लेकिन शायद मालाओं और स्वागत की खुशी के कारण उन्हें नीचे का रास्ता नजर नहीं आया। जैसे ही वे स्वागत जुलूस के साथ आगे बढ़े, पैर सीधे नाली के खुले गड्ढे में जा पड़ा और उपाध्यक्ष जी धड़ाम से अंदर! चकाचक सजे नेता जी को नाली से बाहर निकालने के लिए समर्थकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें -  Maharajganj News: महराजगंज में ट्रैक टूटने की वजह से डिरेल हुई मालगाड़ी, नौतनवां के पास हुआ हादसा

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की चर्चा पूरे क्षेत्र में चटखारे लेकर सुनी जा रही है। लोग कह रहे हैं कि उपाध्यक्ष जी को पद मिलते ही विकास की जमीनी हकीकत और नाली की सफाई का जायजा सबसे पहले मिल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here