Home उत्तर प्रदेश गैस सिलेंडर संकट के बीच सपाइयों ने उपले बांट कर जताया विरोध

गैस सिलेंडर संकट के बीच सपाइयों ने उपले बांट कर जताया विरोध

0
178

लखनऊ। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चलते एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में आई कमी को लेकर रविवार को लखनऊ में विधान भवन के सामने बापू भवन चौराहे के पास समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपले बांट कर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ता “उपले ले लो, उपले ले लो” की आवाज निकाल रहे थे।

विधान भवन के समीप इस तरह के प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई जिसके बाद पुलिस ने तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मौके पर रखे उपलों को भी जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस राष्ट्रपति चुनाव: क्या जितेंद्र प्रसाद की तरह शशि थरूर का भी होगा भाग्य?

प्रदर्शन में शामिल राम प्रकाश मौर्य ने कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कमी से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार को गरीबों की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के “अच्छे दिन” में रसोई गैस आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई है, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मुफ्त में उपले बांटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव से बड़ी मात्रा में उपले तैयार कराकर शहर में लाए गए हैं और आगे भी रोज गांव से उपले लाकर लोगों में बांटे जाएंगे, ताकि कोई भूखा न सोए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here