Home अपराध सपा के पूर्व विधायक का कोल्ड स्टोरेज ढहा, कई लोग के मरने...

सपा के पूर्व विधायक का कोल्ड स्टोरेज ढहा, कई लोग के मरने की आशंका, रेस्क्यू जारी

0
166

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के फाफामऊ इलाके के चंदापुर गांव में सोमवार को कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई। घटना के समय लगभग 20 लोग वहां काम कर रहे थे और सभी मलबे में दब गए हैं। अमोनिया गैस के रिसाव की भी खबर है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारणों का पता अभी स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  "आप देश को उबाल पर रखना चाहते हैं?" सुप्रीम कोर्ट ने 'नाम बदलने' के अनुरोध पर

उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अंसार अहमद का है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने चारों तरफ से इलाके को ब्लॉक कर दिया है और लोगों को दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी है, क्योंकि अमोनिया गैस रिसाव हो रहा है। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा खुद मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल (एसआरएन) भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here