Home अपराध बुलंदशहर में खाना खाने से बिगड़ी 40 लोगों की तबीयत, जिला अस्पताल...

बुलंदशहर में खाना खाने से बिगड़ी 40 लोगों की तबीयत, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

0
145

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में ‘गोद भराई’ की रस्म के लिए आयोजित समारोह में कथित तौर पर दूषित खाना खाने से 40 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। अनूपशहर की उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को सलगवां गांव में ‘गोद भराई’ की रस्म के लिए आयोजित समारोह में दूषित मटर पनीर और मिठाई खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी।

यह भी पढ़ें -  UP: आगरा में महिला प्रोफेसर और छात्राओं का व्हाट्सएप हैक, अश्लील मैसेज देख उड़े होश; ऐसे फंसाया

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीमार हुए 40 से ज्यादा लोगों को पहले जहांगीराबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर और उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोयल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि समारोह में परोसे गए खाने के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here