Home अपराध छोटे भाई प्रतीक यादव की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पूर्व...

छोटे भाई प्रतीक यादव की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव

0
168

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर कहा कि परिवार के लोग जो मशविरा करेंगे-उस पर आगे बढ़ेंगे। कानूनी रास्ते की जरूरत पड़ेगी तो वो भी करेंगे। उन्होंने प्रतीक के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वह काफी होनहार और अपने दम पर आगे बढ़ने का जुनून रखते थे। स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग थे।

अखिलेश यादव लखनऊ के केजीएमयू पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों का पैनल प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम कर रहा है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी मौत को लेकर परिवार जो फैसला करेगा-वही करेंगे।

अखिलेश ने कहा कि करीब दो महीने पहले प्रतीक से मुलाकात हुई थी तब भी मैंने उन्हें स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा था। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और भाजपा नेत्री हैं।

प्रतीक को बुधवार की सुबह करीब 6 बजे सिविल अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल लाने से पहले ही प्रतीक की मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई उसके बाद पंचनामा भरा गया और अभी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। प्रतीक यादव की मौत की खबर ने राजनीतिक हलके में शोक भर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है।

उधर, सपा और यादव परिवार में भी गम है। भाई की मौत पर अखिलेश यादव भी काफी दुखी हैं। उनके बयान के आधार पर इस केस में जांच की गुंजाइश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रतीक यादव लखनऊ में अपना फिटनेस जिम चलाते थे। करीब 38 वर्षीय प्रतीक फिटनेस को लेकर बेहद अलर्ट थे। उनकी असमय मौत ने उनके चाहने वाले और परिवार के लोगों को झकझोर दिया है।

यह भी पढ़ें -  Agra Election Result:आगरा की ऐसी सीट, जहां जब्त हुई सपा की जमानत, चार बूथों पर खाता तक नहीं खुला

इस खबर के फैलते ही लखनऊ के सिविल अस्पताल और उनके आवास पर नेताओं का तांता लग गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रतीक के बड़े भाई अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसे अत्यंत दुखद बताया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अखिलेश यादव खुद अस्पताल पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने भी उनके आवास पर पहुंचकर इसे अपूरणीय क्षति बताया है। पूरा उत्तर प्रदेश आज इस युवा व्यवसायी के असामयिक निधन से स्तब्ध है।

क्या बोले डॉक्टर
सिविल अस्पताल के सीएमएस ने अपने बयान में कहा कि आज सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महज 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव का इस दुनिया से जाना हर किसी के लिए एक बड़ा सदमा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, उन्हें सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर मृत अवस्था में ही लाया गया था। फिलहाल, मौत की असली वजह साफ नहीं हो पाई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here