Home अपराध फतेहपुर में पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली

फतेहपुर में पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली

0
139

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में एक पिता ने अपने बेटे और बहू को लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली मार दी। पिता के इस खतरनाक कदम को उठाने के पीछे का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है जिसमें गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए बेटा और बहू दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं इस घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया जिसमें पुलिस को मामले की जानकारी होने के बाद उन्होंने इसकी जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर में हुए इस पारिवारिक विवाद में पिता द्वारा उठाए गए कदम ने हर किसी को चौंका दिया। बताया जा रहा है कि घर में किसी विवाद के दौरान आरोपी पिता रामखेलावन ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से बेटे अवनीश और बहू मनीषा पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद बेटा और बहू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिवार के साथ गांव में भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जिसमें गांव वालों ने दोनों घायलों को पास के सीएचसी पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया, जिसमें घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू करने के साथ कई जगहों पर दबिश भी दी है।

यह भी पढ़ें -  मोहब्बत में खौफनाक कदम: शादीशुदा प्रेमी ने खुद को आग लगा प्रेमिका को लगाया गले, दोनों हैं मूक-बधिर

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में हुई इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ वारदात में इस्तेमाल किए गए असलहे को भी बरामद कर लिया है। वहीं इस घटना को लेकर फतेहपुर पुलिस अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि हमारी पीआरवी को सुबह 10 बजे इस मामले की सूचना मिली और मौके पर तुरंत पहुंची जिसमें बहू को पेट पर गोली लगी है तो वहीं बेटे को हाथ में गोली लगी है। दोनों को पहले सीएचसी पहुंचाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं और जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here