Home अपराध महोबा में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग में...

महोबा में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

0
103

उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र मे गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस उप अधीक्षक दीपक दुबे ने बताया कि सबुआ गाँव के बाहर एक खेत की मेड़ पर स्थित पेड़ से लटकते शवों को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से नीचे उतार कर अपने कब्जे मे लिया। मृतक युवक की शिनाख्त सबुआ निवासी उपेंद्र विश्वकर्मा (25) के रूप मे की गयी है. लेकिन युवती को अभी तक पहचाना नहीं जा सका है। लोग उसके चरखारी के रायनपुर की निवासी मंजू कुशवाहा होने की चर्चा कर रहे है।

यह भी पढ़ें -  ज्ञानवापी मस्जिद मामला: उच्च न्यायालय ने कार्बन डेटिंग की अनुमति को चुनौती देने वाली याचिका स्वीकार की, 'शिवलिंग' की वैज्ञानिक जांच

घटना स्थल पर इसके साक्ष्य में कोई वस्तु बरामद नहीं हुयी है लेकिन दोनों के एक साथ कॉलेज मे पढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि एक ही रस्सी के फंदे मे लटके मिले मृतकों को लोग प्रेमी जोड़ा मानते हुए उनके आत्महत्या कर लिए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here