Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज से ‘वीबी जी राम जी योजना’ का शुभारंभ, यूपी में 10...

प्रयागराज से ‘वीबी जी राम जी योजना’ का शुभारंभ, यूपी में 10 हजार विकास कार्यों को मिली मंजूरी

0
45

लखनऊ : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को प्रयागराज से राष्ट्रीय स्तर पर ”वीबी जी राम जी योजना” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के 65 जिलों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। योजना के तहत ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की गई।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों में जन सम्मेलन आयोजित किए गए। इस दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में 10 हजार विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें -  ठाणे शॉकर! मीरा रोड में लिव इन पार्टनर ने महिला के किए टुकड़े-टुकड़े

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और आत्मनिर्भर ग्रामों के निर्माण को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ”महिला मेट” के रूप में कार्य कर रही महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ विकास कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधि, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here