Home Technology देश के 14 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट

देश के 14 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट

0
75

गुजरात और असम समेत देश के कई इलाकों में बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रही है। उत्तराखंड से लेकर नॉर्थ ईस्ट, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी यूपी समेत देश के कई हिस्सों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच असम में भीषण बाढ़ से 5 जिलों के 763 गांव प्रभावित हैं। राज्य में बारिश और बाढ़ की वजह से 68 की मौत भी हो चुकी है। तो वहीं गुजरात में हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। अहमदाबाद में तो बारिश ने पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें -  "उसकी रिहाई के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं": डॉक्टरों ने पेले के स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया | फुटबॉल समाचार

आज भी IMD ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है, तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कोंकण, गोवा, सेंट्रल महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भी कुछ जगहों पर आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं नॉर्थ ईस्ट की बात करें तो IMD के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मतलब पूरे नॉर्थ ईस्ट में आज मानसून एक्टिव रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here