Home अपराध प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, जांच...

प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

0
68

वृंदावन : यूपी के मथुरा-वृदांवन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक बिहारी शरण की संदिग्ध हालात में मौत की खबर सामने आई है। वह उस आश्रम में रहते थे, जहां साधक रहा करते थे। इस आश्रम की चौथी मंजिल की छत से गिरकर उनकी मौत की बात सामने आई है। हालांकि मौत की असली वजह क्या है, ये अभी पता नहीं लग सका है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

इस घटना पर मथुरा के एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया, “12.30 बजे दिन की घटना बताई गई है। एक रसिक बिहारी शरण, जिनका असली नाम दीपक लोधी है और जो जबलपुर मध्य प्रदेश के निवासी हैं, केलीकुंज प्रेमानंद जी के यहां साधक के रूप में रहते थे। इनकी चार मंजिला साधकों के आवास से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत की खबर पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।”

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया, “कमरे की जांच पड़ताल की गई है और फोन से फोरेंसिक एविडेंस इकट्टे किए जा रहे हैं। इनके परिवार के लोग जबलपुर से आ चुके हैं। इनकी माता और भाई आए हैं। उनसे एक प्रार्थना पत्र भी मिला है। जिस पर जांच करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें -  नगर निगम चुनाव में वीडियो बनाएगी बीजेपी: केजरीवाल

SP सिटी ने कहा, “प्रथम दृष्टया इनके द्वारा स्वयं कूदने की बात बताई गई है, अब किन परिस्थितियों और मानसिक हालातों में ये कदम उठाया गया और क्या वजह रही, ये जांच का विषय है, जिसके एविडेंट इकट्ठा करने में पुलिस लगी हुई है।”

मथुरा पुलिस ने भी अपने एक्स हैंडल पर ये जानकारी दी थी, “दिनांक 25 सितंबर को सुबह एक सूचना प्राप्त हुई कि सर्वोदय अस्पताल में एक व्यक्ति घायल अवस्था में आकर भर्ती हुए हैं । इस सूचना पर संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच की गई, तो जानकारी प्राप्त हुई कि इनका नाम दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण है, जो जबलपुर के रहने वाले हैं। यह केली कुंज से संबंधित गुरु कृपा कुंज आश्रम में रह रहे थे।”

मथुरा पुलिस ने बताया था, “सुबह 10:30 बजे चौथी मंजिल की छत से कूदकर इनके द्वारा सुसाइड करने की बात प्रकाश में आ रही है। इस संबंध में तत्काल फॉरेंसिक टीम और थाना वृन्दावन पुलिस टीम को बुलाया गया। टीम द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं और थाना वृंदावन की टीम के द्वारा पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है और आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here