Home अपराध हापुड़ में पकौड़े की दुकान पर जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल

हापुड़ में पकौड़े की दुकान पर जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल

0
49

यूपी के हापुड़ जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां के देहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक पकौड़े की दुकान पर मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते सड़क जंग का अखाड़ा बन गई और दो पक्षों के लोग खुलेआम आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडों और थप्पड़-घूंसे का जमकर इस्तेमाल हुआ, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकान के ठीक सामने आधा दर्जन से अधिक लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर रहे हैं। इस दौरान दुकान की मेज के पास काफी देर तक झगड़ा चलता रहा, जहां कुछ लोग और महिलाएं बीच-बचाव करने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन उग्र भीड़ रुकने का नाम नहीं ले रही थी। साथ ही कोई जमीन पर गिरा कर दूसरे को मार रहा है तो कोई पकौड़े बनाने के औजारों को हथियार बनाकर दूसरे पक्ष पर हमला कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  GATE की परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते हुए 06 आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here