Home अपराध पनकी में कच्ची छत गिरने से मां, दादी और 15 दिन के...

पनकी में कच्ची छत गिरने से मां, दादी और 15 दिन के बच्चे की मौत

0
25

कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायमीता (पनकी पड़ाव) इलाके में दीपावली के पावन पर्व की सुबह एक भीषण हादसा हो गया। जर्जर और कच्ची छत अचानक भरभराकर ढह जाने से मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इस हादसे में महज 15 दिन के नवजात शिशु के साथ-साथ उसकी मां और दादी की भी जान चली गई, जिससे पूरे परिवार और इलाके में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पनकी पड़ाव के सरायमीता निवासी हर्षित शुक्ला स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। रविवार को दीपावली के दिन उनकी 28 वर्षीया पत्नी अंशिका और 64 वर्षीया मां विनोदिनी घर की एक कच्ची कोठरी में बैठी थीं, और वहीं पास में 15 दिन का नवजात बेटा आरव भी था। इसी दौरान अचानक कमरे की कच्ची छत भरभराकर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें -  रामलाल वृद्ध आश्रम : आगरा में 300 बुजुर्गों ने बसाया प्यार का नया संसार, अब नहीं लौटना चाहते घर

छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here