Home अपराध कानपुर : युवती के इनकार करने पर प्रेमी ने मॉल से कूदकर...

कानपुर : युवती के इनकार करने पर प्रेमी ने मॉल से कूदकर दी जान

0
73

उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रेम संबंध और निकाह को लेकर हुए कथित विवाद के बाद एक युवक ने मॉल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार शाम हुई इस घटना से रेव मोती मॉल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, युवक ने प्रेमिका को बातचीत के लिए मॉल बुलाया था। दोनों के बीच निकाह को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक ने यह कदम उठाया।

घटना सर्वोदय नगर थाना क्षेत्र स्थित रेव मोती मॉल की है। मृतक की पहचान चमनगंज निवासी 36 वर्षीय इम्तियाज रियाज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह सऊदी अरब में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि उसका अपनी एक रिश्तेदार की बेटी से कथित तौर पर करीब 10 साल से प्रेम संबंध था। इम्तियाज युवती से निकाह करना चाहता था। कुछ साल पहले वह नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया था। इस दौरान कथित तौर पर युवती की जिंदगी में किसी दूसरे युवक के आने की जानकारी हुई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बातचीत और विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें -  कश्मीरी हिंदुओं, सिख बचे लोगों के पुनर्वास की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा SC

जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे इम्तियाज अपने दो साथियों के साथ रेव मोती मॉल पहुंचा। उसने युवती को भी बातचीत के लिए मॉल बुलाया था। यहां उसने युवती के सामने निकाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवती इसके लिए राजी नहीं हुई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया गया कि विवाद के बाद इम्तियाज ने अचानक मॉल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे नीचे गिरता देखकर मॉल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे पास के रीजेंसी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल यानी मॉल पहुंचकर भी जांच-पड़ताल की और वहां मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here