Home उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव: मेरठ में 354 करोड़ निवेश करेंगे उद्यमी, 5,742 को मिलेगा रोजगार, लखनऊ...

एक्सक्लूसिव: मेरठ में 354 करोड़ निवेश करेंगे उद्यमी, 5,742 को मिलेगा रोजगार, लखनऊ में होगा ओएमयू

0
108

[ad_1]

आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 25 May 2022 12:57 PM IST

सार

मेरठ शहर में उद्योगों को रफ्तार देने के लिए शहर 11 उद्यमी जल्द ही 354 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इस निवेश के जरिए तकरीबन छह हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। जल्द ही लखनऊ में ये इन्वेस्टर्स एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।

ख़बर सुनें

मेरठ शहर में कारोबार और रोजगार को रफ्तार देने के लिए 11 उद्यमी 354 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। इस निवेश से 5,742 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। तीन जून को लखनऊ में इनवेस्टर्स समिट संभावित है। ये उद्यमी समिट में एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।

जिला उद्योग केंद्र से उद्यमियों के नाम, फर्म का नाम, निवेश की संभावित राशि और रोजगार सृजन संबंधी पूरी जानकारी लखनऊ भेजी है। जिला उद्योग केंद्र के आयुक्त वी.के. कौशल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शहर में निवेश को तैयार इन उद्यमियों को विभिन्न विभागों से एनओसी आसानी से उपलब्ध कराई जाएगी। 
 
100 करोड़ से विकसित होगा विश्वकर्मा एस्टेट
50 एकड़ भूमि पर विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट विकसित किया जा रहा है। यहां 150 से अधिक कारखाने स्थापित किए जा सकेंगे। मैसर्स मानसरोवर इंफ्रा बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के संचालक कमल ठाकुर ने बताया कि 100 करोड़ के एमओयू के लिए प्लानिंग की गई है। 5 हजार लोगों के लिए इससे रोजगार के अवसर मिलेंगे।  

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: पश्चिमी यूपी की लाइफ लाइन बनेगी मेरठ-पानीपत रेल लाइन, 3540 करोड़ रुपये होंगे खर्च 

जौली ऑटो करेगी 50 करोड़ का एमओयू
यूरोपियन देशों में सर्वाधिक पसंद की जाने वाली कार लैंड रोवर के पार्ट्स मेरठ की कंपनी जौली ऑटो इंटरप्राइजेज बना रही है। कंपनी के संचालक रमन जौली ने बताया कि एमओयूू साइन होने पर 50 करोड़ का निवेश किया जाएगा। कंपनी 1982 से इस कंपनी के पार्ट्स बना रही है और 100 प्रतिशत एक्सपोर्ट करती है।

मेरठ में बनेंगी टेबल टेनिस की बॉल
मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री एक जिला, एक उत्पाद के तहत आती है। मेडको स्पोर्ट्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के संचालक आयुष महाजन ने बताया कि अभी तक टेबल टेनिस, बैडमिंटन आदि खेलों से जुड़े सामान बना रहे हैं। अब 8 करोड़ की लागत से टेबल टेनिस बॉल का प्लांट लगाएंगे। 

यह भी पढ़ें: Meerut:  पूर्व मंत्री हाजी याकूब को हाईकोर्ट से फौरी राहत,मीट फैक्टरी के ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक बढ़ी

उर्वरक उत्पादन बढ़ाएंगे
उर्वरक कंपनी फर्टी केम इंडिया के संचालक राम गोपाल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 में 2 करोड़ का एमओयू साइन किया। 50 लोगों को रोजगार दिया। सभी एनओसी आसानी से मिल गई। अब फिर से 2 करोड़ का निवेश करेंगे। 

1.5 करोड़ के प्लांट में बनेंगी प्लास्टिक की बोतल
क्वांटम प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड के संचालक सरजीत चावला ने बताया कि 1.5 करोड़ की लागत से प्लास्टिक  बोतल बनाने का प्लांट लगाएंगे। विद्युत निगम सहित विभिन्न एनओसी में समस्या आ रही हैं। जमीन खरीद ली है। एमओयू साइन होने पर आगे की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। 

फर्टीलाइजर कंपनी देगी 50 लोगों को रोजगार
जीके फर्टिलाइजर के संचालक रामदेव शर्मा ने बताया कि पूर्व में उर्वरक और कीटनाशक बनाने में 2.5 करोड़ का निवेश किया था। अब पुन: 1.5 करोड़ का निवेश करते हुए 50 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे।  

कौन कितना करेगा निवेश:
कंपनी                                             एमडी                 निवेश           रोजगार
फर्टी केम इंडिया                                राम गोपाल शर्मा          2 करोड़          50
जौली ऑटो एंटरप्राइज                            रमन जौली               50 करोड़        30
मेडको स्पोर्ट्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड            आयुष महाजन            8 करोड़        20
क्वॉटम प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड          सरजीत सिंह चावला        1.5 करोड़      12
मेसर्स प्रीमियम पैकेजिंग                        पंकज भार्गव                 12 करोड़      100
मेसर्स मल्टी प्रोडक्ट                            शशांक विश्नोई                20 करोड़     40
जीके फर्टिलाइजर                                रामदेव शर्मा                  1.5 करोड़     50
मेसर्स शिवा इंडस्ट्री                               सागर अग्रवाल               7 करोड़       40
मैसर्स मेरठ पैकेजिंग                              महावीर अग्रवाल             50 करोड़    100
मैसर्स मानसरोवर इंफ्रा बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड   कमल ठाकुर                100 करोड़    5000
मैसर्स सीको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड            अश्वनी गुप्ता                50 करोड़     300
                                                                                                ——-      ———–
                                                                                                 354 करोड़    5,742 

यह भी पढ़ें -  गोरखपुर: प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसों में दो की मौत, एक लापता

विस्तार

मेरठ शहर में कारोबार और रोजगार को रफ्तार देने के लिए 11 उद्यमी 354 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। इस निवेश से 5,742 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। तीन जून को लखनऊ में इनवेस्टर्स समिट संभावित है। ये उद्यमी समिट में एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।

जिला उद्योग केंद्र से उद्यमियों के नाम, फर्म का नाम, निवेश की संभावित राशि और रोजगार सृजन संबंधी पूरी जानकारी लखनऊ भेजी है। जिला उद्योग केंद्र के आयुक्त वी.के. कौशल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शहर में निवेश को तैयार इन उद्यमियों को विभिन्न विभागों से एनओसी आसानी से उपलब्ध कराई जाएगी। 

 

100 करोड़ से विकसित होगा विश्वकर्मा एस्टेट

50 एकड़ भूमि पर विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट विकसित किया जा रहा है। यहां 150 से अधिक कारखाने स्थापित किए जा सकेंगे। मैसर्स मानसरोवर इंफ्रा बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के संचालक कमल ठाकुर ने बताया कि 100 करोड़ के एमओयू के लिए प्लानिंग की गई है। 5 हजार लोगों के लिए इससे रोजगार के अवसर मिलेंगे।  

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: पश्चिमी यूपी की लाइफ लाइन बनेगी मेरठ-पानीपत रेल लाइन, 3540 करोड़ रुपये होंगे खर्च 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here