Home उत्तर प्रदेश उन्नाव उन्नाव : त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव चार अगस्त को

उन्नाव : त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव चार अगस्त को

0
40

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के उपचुनाव चार अगस्त को होंगे। ग्राम प्रधान की दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य की पांच और ग्राम पंचायत सदस्यों की 51 रिक्त सीटों पर उपचुनाव होगा।
सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत पूरा निस्पंसारी के प्रधान पुत्तीलाल की दिसंबर 21 में बीमारी से मौत हो गई थी। इसके अलावा बीघापुर के करमी के प्रधान विनय का ब्रेन हेमरेज से अप्रैल 2022 में निधन हो गया था। तब से दोनों सीटें रिक्त हैं।
इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पांच और ग्राम पंचायत सदस्यों की 51 सीटें भी खाली हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त सीटों के उपचुनाव की घोषणा कर दी है। नामांकन प्रक्रिया 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगी।
21 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच और 22 जुलाई को नाम वापसी होगी। उसी दिन तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे। चार अगस्त को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतगणना पांच अगस्त को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
नामांकन पत्रों की बिक्री आज से शुरू होगी। दावेदार संबंधित विकास खंड कार्यालय से पर्चे ले सकते हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) वीके श्रीवास्तव ने बताया कि उपचुनाव के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें -  हाईवे पर पर पलटा टेंपो महिला की मौत, पति घायल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here