Home उत्तर प्रदेश उन्नाव रोडवेज के चुनाव में अरविंद कुमार कुरील बने क्षेत्रीय अध्यक्ष

रोडवेज के चुनाव में अरविंद कुमार कुरील बने क्षेत्रीय अध्यक्ष

0
59

[ad_1]

ख़बर सुनें

सोनिक। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर क्षेत्र का वार्षिक चुनाव सोमवार को दही चौकी रोडवेज डिपो में हुआ। इसमें 54 पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। अरविंद कुमार कुरील को क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया। 10 पदाधिकारी, एक प्रांतीय प्रतिनिधि तथा 12 सदस्यों की कार्यकारिणी गठित की गई।
चुनाव में फजलगंज डिपो ट्रैफिक व कार्यशाला, विकास नगर व आजाद नगर डिपो ट्रैफिक व कार्यशाला व आसपास के डिपो, उन्नाव डिपो ट्रैफिक कार्यशाला से पदेन सदस्यों ने भागीदारी की। प्रांतीय नेतृत्व ने लखनऊ से बीके शुक्ला और इटावा से सुरेश चंद्र मिश्र को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया था। पर्यवेक्षकों की निगरानी में चुनाव कराया गया। सदन ने अरविंद कुमार कुरील को क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना। सुरेंद्र सिंह सेंगर को क्षेत्रीय मंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जयचंद प्रकाश तथा प्रांतीय प्रतिनिधि वीएस वाजपेयी को चुना। चारों पदाधिकारियों ने शेष कार्यकारिणी का गठन किया। चुनाव के दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उन्नाव के जिलाध्यक्ष एस पी सिंह, केपी सिंह गुर्जर, रोडवेज परिषद कानपुर क्षेत्र के संरक्षक अशोक गुप्ता, शिव विशाल बाजपेयी, कृपा शंकर शुक्ला, अखिलेश मिश्र, आरएन पांडेय मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: नहर ओवर फ्लो और खांदी कटने से 140 बीघा फसल जलमग्र

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here