Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: लंपी वायरस के लक्षण वाले दो गोवंशों की मौत, पशु...

Unnao News: लंपी वायरस के लक्षण वाले दो गोवंशों की मौत, पशु पालकों में दहशत

0
40

[ad_1]

ख़बर सुनें

गंजमुरादाबाद। ब्योलीइस्लामाबाद व हैबतपुर में लंपी वायरस के लक्षण वाले दो गोवंशों की शुक्रवार को मौत हो गई। उधर, गोवंशियों में मिले लंपी वायरस के लक्षणों की पुष्टि के लिए भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट डेढ़ माह बाद भी नहीं सकी है।
दो माह से गोवंशों के बीमार होने और लंपी वायरस जैसे लक्षण दिखने का सिलसिला जारी है। डेढ़ माह पूर्व चकहनुमान गांव निवासी नीरज त्रिपाठी की लंपी लक्षणों से प्रभावित गाय का सैंपल प्रयोगशाला बरेली भेजा था। रिपोर्ट अब तक नहीं आ सकी है।
ब्योलीइस्लामाबाद में करीब हफ्तेभर से लंपी वायरस के लक्षणों से प्रभावित बीमार चल रही गाय की मौत हो गई। दो सप्ताह से बीमार चल रही हैबतपुर में नागेंद्र कटियार की भी गाय ने दम तोड़ दिया है।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सचान ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट अभी तक नही आई है। इस गंभीर बीमारी से पशुओं का मरना चिंता का विषय है। जबकि बीमारी की सूचना मिलते ही उसका विधिवत इलाज किया जाता है।

यह भी पढ़ें -  डंपर की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक, यातायात प्रभावित

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here