Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: जिला अस्पताल में इसी सप्ताह संचालित होगा हेल्थ एटीएम

Unnao News: जिला अस्पताल में इसी सप्ताह संचालित होगा हेल्थ एटीएम

0
54

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम का संचालन इसी सप्ताह से शुरू होगा। मशीन लगाने के लिए कक्ष का निर्माण भी शुरू है। लैब टेक्नीशियन को गुरुवार को लखनऊ में प्रशिक्षण भी दिया गया। हेल्थ एटीएम शुरू होने से मरीजों को ज्यादातर रिपोर्ट 10 से 15 मिनट में उपलब्ध हो जाएंगी।
जिला अस्पताल आने वाले मरीजों की कुछ रैंडम जांचें (तत्काल जांच) कराई जाती हैं। इनमें रैंडम हार्ट बीट, हाइपरटेंशन, पल्स रेट आदि हैं। डॉक्टर को दिखाने के बाद मरीज को अलग-अलग कक्षों में जाकर संबंधित जांचें करानी पड़ती हैं। यहां से रिपोर्ट लेकर मरीज को दोबारा डॉक्टर से संपर्क करना पड़ता है। इन रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर मरीजों को दवाएं लिखते हैं।
इस पूरी प्रक्रिया में मरीज को घंटों लग जाते हैं। कई बार जांचें पूरी होने तक ओपीडी का समय भी खत्म हो जाता है। इससे दूरदराज से आए मरीजों को खासी परेशानी होती है। मरीजों को दूसरे दिन फिर उतनी ही दूरी तय कर अस्पताल आना पड़ता है। मरीजों की सुविधा के लिए हेल्थ एटीएम की सुविधा शुरू की गई है। तत्काल रिपोर्ट मिले और पैथोलॉजी में सैंपल देने के लिए लाइन न लगानी पड़े इसके लिए हेल्थ एटीएम काफी कारगर है।
करीब 10 दिन पहले हेल्थ एटीएम आ गया था। अब वेटिंग हाल के पास कक्ष बनना शुरू हो गया है। लैब टेक्नीशियन प्रदीप कुमार को गुरुवार को लखनऊ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया। सीएमएस डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसी सप्ताह जांच मशीन का शुभारंभ कराया जाएगा।
हेल्थ एटीएम में बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, मेटाबोलिक ऐज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मॉस, तापमान, ऑक्सीजन की मात्रा, वजन सहित कुल 59 पैरामीटर की जांचें होंगी। इसके अलावा बॉडी स्क्रीनिंग व लाइफ स्टाइल से जुड़ीं जांच जैसे ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल रैपिड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, एचआईवी के साथ ही 12 लीड ईसीजी, डिजिटल स्ट्रेथेस्कोप, डर्मास्कोप, ओटोस्कोप जैसे टेस्ट भी किए जाएंगे।
हेल्थ एटीएम में शुगर, बीएमआई, किडनी, पल्स रेट आदि की जांच रिपोर्ट महज 10 मिनट में मिल जाएगी। डॉक्टर सीधे हेल्थ एटीएम से जुड़ सकेंगे। इससे लोगों को ओपीडी जैसी सुविधाएं मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  Unnao: अवधेश बने गंगाघाट कोतवाली के अपराध निरीक्षक,  दो इंस्पेक्टर और सात दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here