UP Election 2022: जयंत चौधरी के पत्नी चारू ने मथुरा में किया मतदान, नहीं आए रालोद मुखिया

0
100

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:55 PM IST

सार

चारू चौधरी ने शहर के कृष्णा नगर स्थित श्रद्धानंद आश्रम विद्या मंदिर पोलिंग बूथ में मतदान किया है। 

ख़बर सुनें

मथुरा जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह से मतदान जारी है। मतदाताओं में गजब का उत्साह है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी भी मथुरा के मतदाता है, लेकिन वह अपना वोट डालने यहां नहीं आएंगे। हालांकि उनकी पत्नी चारू चौधरी ने मथुरा पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। चारू चौधरी ने शहर के कृष्णा नगर स्थित श्रद्धानंद आश्रम विद्या मंदिर पोलिंग बूथ में मतदान किया है। 

जयंत चौधरी मथुरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। वह यहां के मतदाता भी हैं। मतदान से पहले जयंत चौधरी ने वीडियो संदेश में जनता से मतदान की अपील की, लेकिन खुद मतदान करने नहीं पहुंचे। जयंत के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि वह अपनी चुनावी रैली के चलते वोट डालने नहीं जाएंगे। बताया जा रहा है कि जयंत चौधरी, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ चुनावी रैली को लेकर बिजनौर में हैं।

यह भी पढ़ें -  ऐसी 'सवारी' से भगवान बचाए: ई-रिक्शा में बैठ ताजमहल के गेट तक पहुंचा विशाल अजगर, दहशत में आए पर्यटक

विस्तार

मथुरा जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह से मतदान जारी है। मतदाताओं में गजब का उत्साह है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी भी मथुरा के मतदाता है, लेकिन वह अपना वोट डालने यहां नहीं आएंगे। हालांकि उनकी पत्नी चारू चौधरी ने मथुरा पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। चारू चौधरी ने शहर के कृष्णा नगर स्थित श्रद्धानंद आश्रम विद्या मंदिर पोलिंग बूथ में मतदान किया है। 

जयंत चौधरी मथुरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। वह यहां के मतदाता भी हैं। मतदान से पहले जयंत चौधरी ने वीडियो संदेश में जनता से मतदान की अपील की, लेकिन खुद मतदान करने नहीं पहुंचे। जयंत के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि वह अपनी चुनावी रैली के चलते वोट डालने नहीं जाएंगे। बताया जा रहा है कि जयंत चौधरी, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ चुनावी रैली को लेकर बिजनौर में हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here