[ad_1]

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में सूदखोरों से परेशान होकर टेंट दुकानदार मनीष मद्देशिया ने खुद के अपहरण की साजिश रची। वह घर से बिना बताए चला गया और परिजनों को बताया कि पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। तीन लाख दस हजार रुपये मेरे खाते में भेज दो नहीं तो यह लोग मेरी हत्या कर देंगे।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लोकेशन के आधार पर मनीष को अजमेर से बरामद किया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करके उसे फिरौती मांगने का आरोपी बनाकर जेल भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें - मायावती के पीएम बनने की इच्छा पर बोले अखिलेश, इसलिए 2019 में बसपा के साथ गठबंधन किया था
पुलिस ने मनीष पर कार्रवाई तो कर दी, लेकिन जिन सूदखोरों से परेशान होकर उसने अपने अपहरण की साजिश रची उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि मनीष को इस काम के लिए मजबूर करने के पीछे दो सूदखोर हैं, जो उसे मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे।
[ad_2]
Source link







