Home उत्तर प्रदेश दगाबाज दुल्हन: शादी के तीन घंटे बाद बाइक पर प्रेमी संग हो...

दगाबाज दुल्हन: शादी के तीन घंटे बाद बाइक पर प्रेमी संग हो गई फुर्र, दूल्हे ने नहीं मानी हार, ऐसे लाया वापस

0
91

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दुल्हन ने शादी के बाद बड़ा कांड कर दिया। अग्नी को साक्षी मानकर सात फेरों के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम लेने वाली दुल्हन महज तीन घंटे बाद ही विदाई के दौरान पति की कार रुकवाकर प्रेमी संग बाइक से फरार हो गई। दुल्हन को प्रेमी के साथ जाता देख दुल्हे के होश उड़ गए, लेकिन उसने हार नहीं मानी। दूल्हे ने शोरगुल कर बाइक का पीछा किया। लोगों के एकत्र हो जाने पर दुल्हन बाइक से उतर गई, जबकि प्रेमी वहां से फरार हो गया।

यहां का है मामला 

उत्तर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की बरात आगरा के बमरौली क्षेत्र से आई थी। शादी की रस्म पूरी होने के साथ सुबह करीब छह बजे विदा हो गई। दुल्हा परिजनों के साथ कार से दुल्हन को अपने घर ले जा रहा था। दुल्हा दुल्हन की कार नगला भाऊ के पास पहुंची, तभी दुल्हन ने उल्टी आने की बात कहकर हाईवे पर कार को रुकवा लिया।

 



यह भी पढ़ें -  69000 सहायक शिक्षक भर्ती: अखिलेश यादव बोले, भाजपा की कमजोर पैरवी का परिणाम है कोर्ट का फैसला

दुल्हन कार से उतरी, तभी पीछे से फिल्मी अंदाज में आए उसके प्रेमी के साथ वह बाइक में बैठकर फरार हो गई। दुल्हन को प्रेमी के साथ जाता देख दुल्हा और उसके परिजनों ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। 


दुल्हे ने पीछा कर कुछ दूरी पर दुल्हन को तो पकड़ लिया। इस बीच प्रेमी मौके से भाग गया। सूचना पर उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दुल्हन और दुल्हा के साथ उसके परिजनों को थाने ले आई। 


इस बीच दुल्हन के परिजन भी थाने आ गए। यहां देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही थी। दुल्हन और दुल्हा भी थाने में मौजूद थे। 


थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here