Home उत्तर प्रदेश उन्नाव पुलिस सुस्त, चोर चुस्त: एक रात में मोहल्ले के पांच घरों को...

पुलिस सुस्त, चोर चुस्त: एक रात में मोहल्ले के पांच घरों को बनाया निशाना, जेवर-नगदी सहित 2.53 लाख चोरी

0
59

[ad_1]

सीसीटीवी फुटेज में दिखा युवक

सीसीटीवी फुटेज में दिखा युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में नवाबगंज कस्बे के शीतलगंज मोहल्ले में चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। इसमें एक घर से सिर्फ 2.50 लाख के जेवर और तीन हजार की नगदी पार कर दी। पुलिस ने एक घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

फुटेज में कोट-पैंट पहने एक युवक पीठ पर बैग लादकर जाते दिख रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीतलगंज मोहल्ला एक बार फिर चोरों के निशाने पर रहा। एक-एक कर चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। सबसे पहले चोर मिठाना पत्नी स्व. शिवबहादुर के घर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  खरीफ फसलों के नुकसान का जारी हुआ मुआवजा

मिठाना अपने बेटे राजेश के साथ कुसुंभी नहर के पास बने दूसरे घर में थी। राजेश फेरी लगा कर कपड़े बेचने का काम करता है। चोरों को घर में कुछ नहीं मिला। इसके बाद चोर सतनू पुत्र रामलाल का घर में दाखिल हुए।  सतनू राजस्थान की एक कंपनी में काम करता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here