Home अपराध जर्जर इमारत गिरने से बच्ची की मौत, बारात में आई 35 महिलाएं...

जर्जर इमारत गिरने से बच्ची की मौत, बारात में आई 35 महिलाएं घायल

0
236

अमेठी जनपद के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के सीतारामपुर गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। राम श्रीवास्तव के घर आई बारात के दौरान पास के एक जर्जर मकान का छज्जा अचानक गिर पड़ा। इस हादसे में पांच वर्षीय एक मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 30 से 35 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात जब बारात गांव में पहुंची, तो महिलाएं बारात का नजारा देखने के लिए पास के एक पुराने मकान के छज्जे पर चढ़ गईं। तभी अचानक वह छज्जा भरभराकर गिर गया। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मुंशीगंज संजय गांधी अस्पताल, जिला अस्पताल और रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  आगरा कुलदीप हत्याकांड: अपहरण और हत्या की जांच करेगी एसआईटी, जल्द लगाई जाएगी चार्जशीट

जिस बच्ची की जान गई है, वह बारात वाले परिवार की दूर की रिश्तेदार थी। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया और घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई। पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है।

गांव के लोग हादसे के लिए लापरवाही और जर्जर भवन की अनदेखी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर मकानों की सूची बनाकर समय रहते कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here