Home अपराध तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

0
37

उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा कत्था फैक्ट्री के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान ग्राम भौली निवासी अमन (23) पुत्र जय कारण सिंह उर्फ लाला के रूप में हुई है। बताया गया कि अमन अपने मित्र राजेंद्र के साथ बाइक से एक जन्मदिन समारोह से लौट रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। घायल राजेंद्र का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें -  पश्चिम बंगाल में विपक्षी नेताओं के खिलाफ 'झूठे' मामले: गृह मंत्रालय ने ममता बनर्जी सरकार से तत्काल रिपोर्ट मांगी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here