Home उत्तर प्रदेश यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

0
47

जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीना ने 8 से 10 जून तक आयोजित होने वाली यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अचलगंज, एसएवी इंटर कॉलेज अचलगंज तथा अटल बिहारी इंटर कॉलेज उन्नाव में सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम और परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  राजभर का स्वामी प्रसाद मौर्य पर पलटवार कहा उनका तो पूरा जिला ही साफ हो गया

जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा सभी सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here