Home अपराध बिल्डर के कार्यालय में लाखों की चोरी, सोलर पैनल से लेकर सीसीटीवी...

बिल्डर के कार्यालय में लाखों की चोरी, सोलर पैनल से लेकर सीसीटीवी तकले गए चोर

0
11

गंगाघाट क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात चोरों ने फत्तेखेड़ा विसर्जन स्थल झील के पास स्थित आश्रुति बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के कार्यालय को निशाना बनाते हुए करीब दो लाख रुपये का सामान पार कर दिया।

कार्यालय संचालक जय सिंह यादव ने बताया कि सुबह पहुंचने पर शटर का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर सोलर पैनल, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, समर्सिबल पंप, इन्वर्टर, बैटरी, एलईडी टीवी, पंखा, इंडक्शन चूल्हा और गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  कोरोना से किशोरी की मौत, 22 संक्रमित

सूचना मिलने पर डायल-112 पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि 6 जून को भी गगनीखेड़ा गांव में चोरी की घटना हुई थी, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here