Home अपराध जमीन विवाद में बुआ-भतीजी पर लाठी-डंडों से हमला, दोनों गंभीर घायल

जमीन विवाद में बुआ-भतीजी पर लाठी-डंडों से हमला, दोनों गंभीर घायल

0
41

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर कस्बे में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में बुआ-भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना उस समय हुई जब गंगाराम के खेत की पैमाइश पुलिस और तहसील प्रशासन की मौजूदगी में कराई जा रही थी।

आरोप है कि खेत पर अवैध कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने रामजनकी (42) पत्नी रामकुमार निवासी मुस्तफाबाद और उनकी भतीजी रजनी (28) पुत्री गुड्डू निवासी भिखारीपुर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं।

यह भी पढ़ें -  तलवारें प्रतिबंधित, जगह-जगह इंतजाम : कांवड़ यात्रा के लिए उत्तराखंड तैयार

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों महिलाओं को हमलावरों से बचाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर रामजनकी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में दूसरे पक्ष का एक युवक भी मामूली रूप से घायल बताया जा रहा है।

पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here