Home अपराध अभिजीत दीपके ने दी चेतावनी, छात्रों को परेशान करना बंद करें, नहीं...

अभिजीत दीपके ने दी चेतावनी, छात्रों को परेशान करना बंद करें, नहीं तो CJP जल्द करेगी विरोध-प्रदर्शन

0
12

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक बार फि‍र बड़े व‍िरोध-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। दीपके ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्ट के जरिए कहा क‍ि अगर पुलिस की तरफ से छात्रों को परेशान करने का सिलसिला जारी रहा, तो कॉकरोच जनता पार्टी जल्द ही एक बड़े और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के जरिए इसका जवाब देगी। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा क‍ि सरकार को छात्रों को निशाना बनाना और उन्हें परेशान करना बंद करना चाहिए।

उधर, सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने एक्‍स पर ल‍िखा, CJP विरोध प्रदर्शन से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश से पूरे देश में चिंता की घंटी बजनी चाहिए। खासकर निर्देश नंबर चार, जो सरकारों को मौजूदा एफआईआर पर आगे बढ़ने और जांच करने की इजाजत देता है, यह बहुत गंभीर चिंता का व‍िषय है।

यह भी पढ़ें -  बेंगलुरु के व्यापारी को 'चोर बाजार' में डच YouTuber के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

सौरव ने कहा, यह निर्देश भारत सरकार द्वारा 25 जुलाई 2026 को देश के युवाओं को दिए गए उस भरोसे और गारंटी के बिल्कुल उलट है, जिसमें कहा गया था कि सभी FIR वापस ले ली जाएंगी और प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले किसी भी प्रदर्शनकारी को सीधे या परोक्ष रूप से निशाना नहीं बनाया जाएगा। इसी भरोसे के बाद सीजेपी ने अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here