Home उत्तर प्रदेश Chhath Puja 2022: आज से छठ पूजा शुरू, क्या होता है नहाय-खाय...

Chhath Puja 2022: आज से छठ पूजा शुरू, क्या होता है नहाय-खाय और खरना जानिए, महत्वपूर्ण बातें

0
99

[ad_1]

छठ पूजा

छठ पूजा
– फोटो : istock

ख़बर सुनें

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज से हो गई है। 28 अक्तूबर यानि आज से नहाय खाय के साथ महापर्व की शुरुआत हो गई है। छठ पूजा गली-मोहल्ले में छठ के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं। इस बार 28 अक्तूबर से चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हो रहा है, जो 31 अक्तूबर तक चलेगा। 
29 अक्तूबर को खरना है। 30 अक्तूबर को अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, उसके अगले दिन सुबह यानी 31 अक्तूबर को उदयगामी यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन होगा। 
छठ सूर्य उपासना और छठी माता की उपासना का पर्व है। हिन्दू आस्था का यह एक ऐसा पर्व है, जिसमें मूर्ति पूजा शामिल नहीं है। इस पूजा में छठी मईया के लिए व्रत किया जाता है। यह व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है।

पहले दिन को नहाय खाय के नाम से जाना जाता है
छठ पूजा में पहले दिन को नहाय खाय के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं और पुरुष एक समय का भोजन करके अपने मन को शुद्ध करते हैं। इस दिन से घर में शुद्धता का बहुत ध्यान रखा जाता है, और लहसुन-प्याज़ बनाने की मनाही हो जाती है। नहाय-खाय वाले दिन व्रती महिलाएं लौकी की सब्ज़ी, चने की दाल, चावल और मूली खाती हैं। 
 
क्या होता है खरना ?
छठ पूजा में दूसरे दिन को “खरना” के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन का उपवास रखती हैं। खरना का मतलब होता है, शुद्धिकरण। खरना के दिन शाम होने पर गुड़ की खीर का प्रसाद बना कर व्रती महिलाएं पूजा करने के बाद अपने दिन भर का उपवास खोलती हैं। फिर इस प्रसाद को सभी में बाँट दिया जाता है। इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। इस दिन प्रसाद बनाने के लिए  नए मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी का प्रयोग करना शुभ माना जाता है।   

यह भी पढ़ें -  UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

तीसरे दिन शाम के समय डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है, जिसकी वजह से इसे “संध्या अर्ध्य“ कहा जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं भोर में सूर्य निकलने से पहले रात को रखा मिश्री-पानी पीती हैं। उसके बाद अगले दिन अंतिम अर्घ्य देने के बाद ही पानी पीना होता है। संध्या अर्घ्य के दिन विशेष प्रकार का पकवान “ठेकुवा” और मौसमी फल सूर्य देव  को चढ़ाए जाते हैं, और उन्हें दूध और जल से अर्घ्य दिया जाता है। इस साल 31 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य दिया जायेगा। 

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज से हो गई है। 28 अक्तूबर यानि आज से नहाय खाय के साथ महापर्व की शुरुआत हो गई है। छठ पूजा गली-मोहल्ले में छठ के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं। इस बार 28 अक्तूबर से चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हो रहा है, जो 31 अक्तूबर तक चलेगा। 

29 अक्तूबर को खरना है। 30 अक्तूबर को अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, उसके अगले दिन सुबह यानी 31 अक्तूबर को उदयगामी यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन होगा। 

छठ सूर्य उपासना और छठी माता की उपासना का पर्व है। हिन्दू आस्था का यह एक ऐसा पर्व है, जिसमें मूर्ति पूजा शामिल नहीं है। इस पूजा में छठी मईया के लिए व्रत किया जाता है। यह व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here