Home टॉप न्यूज 26 जनवरी को सुबह 3 बजे से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुरू...

26 जनवरी को सुबह 3 बजे से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुरू होंगी, जानें शेड्यूल

0
286

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह तीन बजे से ही शुरू हो जाएंगी। दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर यह सर्विस सुबह तीन बजे से शुरू होगी ताकि लोग कर्त्तव्य पथ पर पहुंच सकें और गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह को देख सकें।

दिल्ली मेट्रो की ओर से इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी शेयर की गई है। इस जानकारी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी 2025 (रविवार) को सुबह 3 बजे सभी लाइनों पर अपनी सेवाएं शुरू करेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह 6:00 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेनें चलेंगी। सुबह 6 बजे के बाद से नियमित समय सारिणी का पालन किया जाएगा। यानी जैसे रोजाना मेट्रो का परिचालन होता है उसी समय सारिणी के मुताबिक ट्रेनें चलेंगी।

यह भी पढ़ें -  विवाद के बीच जनरल परवेज मुशर्रफ की तारीफ क्यों करते हैं शशि थरूर

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा का प्लान उसी के मुताबिक बनाएं, किसी भी असुविधा से बचने के लिए सुबह मेट्रो सेवाओं का उपयोग करें। बता दें कि 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होनेवाली परेड और झांकी को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग तड़के घर से निकल पड़ते हैं। लोगों की सुविधा को देखते हुए मेट्रो ने सुबह तीन बजे से सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here