Home उत्तर प्रदेश ईद का चांद आया नजर, कल देशभर में मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का...

ईद का चांद आया नजर, कल देशभर में मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार

0
441

रविवार (30 मार्च) को ईद का चांद देखा गया। इसके बाद मौलाना ने ऐलान किया कि सोमवार (31 मार्च) को पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि 30 मार्च को ईद कां चांद नजर आया है। ऐसे में 31 मार्च को पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह 6.45 पर होगी नमाज पढ़ी जाएगी।

वहीं, लखनऊ में सुबह 10 बजे ईदगाह पर नमाज पढ़ी जाएगी।ईद से पहले बाजारों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है। रोजेदारों ने इफ्तार के बाद चांद का दीदार किया और फिर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। कई दिनों से लोग ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही चांद नजर आया, खुशी का माहौल बन गया। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देने लगे।

ईद का चांद नजर आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लोग मिठाइयां और नए कपड़ों की खरीदारी में जुट गए हैं। बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं घरों में सेवइयों और पकवानों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें -  तेलंगाना में गोदावरी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए
रविवार को नवरात्र शुरू होने से मंदिरों में भी काफी भीड़ देखी गई। दोनों त्योहारों को देखते हुए देशभर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यूपी के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बाजारों में चहल-पहल
ईद के त्योहार के चलते बाजारों में भी भारी भीड़ देखी गई। रेडीमेड कपड़ों और जूतों की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कारोबार में तेजी आई। संभल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एहतेशाम अहमद ने कहा, ‘‘ईद के कारण बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कारोबार खूब फल-फूल रहा है और बिक्री भी अच्छी हो रही है।’’ कपड़ा व्यापारी असलम ने भी कुछ ऐसी ही बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘इस ईद पर कारोबार बहुत अच्छा रहा। बिक्री भी अच्छी रही और त्योहारी माहौल भी खुशनुमा रहा।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here