Home अपराध भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, 20 घायल

भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, 20 घायल

0
126

तमिलनाडु में चेन्नई के उपनगर मदुरन्थकम में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक बस चेन्नई की ओर आ रही थी जिसके चालक का इससे नियंत्रण खो गया और वह एक लॉरी से टकरा गई। यह हादसा मदुरन्थकम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुक्कथुराई में हुआ।

यह भी पढ़ें -  भारत में मंकीपॉक्स अपडेट: कोलकाता संदिग्ध की परीक्षण रिपोर्ट OUT.. परिणाम की जांच करें

उसने बताया कि इसी दौरान पीछे से आ रही राज्य सरकार की एक बस भी उनसे टकरा गई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लगभग 20 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here