[ad_1]

हरिशंकर तिवारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश की सियासत के एक बड़े चेहरे और बाहुबली नेता पंडित हरिशंकर तिवारी ने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई तो धर्मशाला स्थित उनके आवास पर कार्यकर्ताओं से लेकर समर्थकों की भीड़ लग गई। उनके निधन के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है। बता दें कि बीते साल भी हरिशंकर तिवारी के निधन की अफवाह उड़ी थी। बीते कुछ वर्षों से वह सियासत से दूर थे। इतना ही नहीं कभी अपराध की दुनिया में उनका बहुत बड़ा नाम था। लेकिन बाद में राजनीति में आए और बाहुबली से नेता बन गए।
यह भी पढ़ें - मथुरा: 20 हजार रुपये फीस जमा कर पिता लाए प्रवेश पत्र, बेटी ने परीक्षा से पहले दे दी जान
[ad_2]
Source link







