Home उत्तर प्रदेश Mainpuri: जिसके लिए छोड़ा धर्म और परिवार, उसने प्रेम विवाह के बाद...

Mainpuri: जिसके लिए छोड़ा धर्म और परिवार, उसने प्रेम विवाह के बाद घर से निकाला, कर लिया दूसरा निकाह

0
187

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : PTI

ख़बर सुनें

मैनपुरी की रहने वाली एक युवती ने पांच साल पहले दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह किया था, लेकिन पति ने उसे धोखा देकर दूसरा निकाह कर लिया। जब इसकी जानकारी युवती को हुई तो वह शुक्रवार को ससुराल पहुंची। वहां पति ने तीन बार तलाक बोलकर उससे रिश्ता तोड़ दिया और पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने करीब पांच साल पहले शहर के महमूद नगर निवासी दूसरे धर्म के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि युवती का धर्म परिवर्तन भी करा दिया गया। इसके बाद वह पति के साथ शहर के मोहल्ला अवध नगर में किराये के मकान में रहने लगी। युवती ने बताया कि 12 अक्तूबर को पति ने कहा कि वह दिल्ली जा रहा है। 

धोखा देकर किया दूसरा निकाह 

जब वह दिल्ली चला गया और 14 अक्तूबर को युवती को पता चला कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। जब युवती महमूद नगर अपनी ससुराल पहुंची तो हैरान रह गईं। पति दिल्ली नहीं गया था। वह घर पर ही मौजूद था। उसने दूसरा निकाह कर लिया था। युवती ने विरोध किया तो पति ने तीन बार तलाक बोल कर रिश्ता तोड़ने की बात कही। आरोप है कि पति व अन्य ससुरालीजनों ने उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया।

आरोपी के खिलाफ दी तहरीर 

पीड़ित युवती शनिवार को कोतवाली पहुंची। उसने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
 
यह भी पढ़ें -  Agra: अपहरण के मुख्य आरोपी सहित दो को जेल भेजा, दिनदहाड़े घर में घुसकर किशोरी को किया था अगवा

विस्तार

मैनपुरी की रहने वाली एक युवती ने पांच साल पहले दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह किया था, लेकिन पति ने उसे धोखा देकर दूसरा निकाह कर लिया। जब इसकी जानकारी युवती को हुई तो वह शुक्रवार को ससुराल पहुंची। वहां पति ने तीन बार तलाक बोलकर उससे रिश्ता तोड़ दिया और पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने करीब पांच साल पहले शहर के महमूद नगर निवासी दूसरे धर्म के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि युवती का धर्म परिवर्तन भी करा दिया गया। इसके बाद वह पति के साथ शहर के मोहल्ला अवध नगर में किराये के मकान में रहने लगी। युवती ने बताया कि 12 अक्तूबर को पति ने कहा कि वह दिल्ली जा रहा है। 

धोखा देकर किया दूसरा निकाह 

जब वह दिल्ली चला गया और 14 अक्तूबर को युवती को पता चला कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। जब युवती महमूद नगर अपनी ससुराल पहुंची तो हैरान रह गईं। पति दिल्ली नहीं गया था। वह घर पर ही मौजूद था। उसने दूसरा निकाह कर लिया था। युवती ने विरोध किया तो पति ने तीन बार तलाक बोल कर रिश्ता तोड़ने की बात कही। आरोप है कि पति व अन्य ससुरालीजनों ने उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here