Home उत्तर प्रदेश Mau: सड़क हादसे में सेना के जवान समेत दो की मौत, ऑटो...

Mau: सड़क हादसे में सेना के जवान समेत दो की मौत, ऑटो से ओवरटेक की कोशिश में आमने-सामने से टकराई बाइक

0
137

[ad_1]

सड़क हादसे में जान गंवाने वाला करन

सड़क हादसे में जान गंवाने वाला करन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसा बीती रात मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोइरियापार बाजार के पास हुआ। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के अन्नुपार निवासी सेना के जवान मुकेश यादव (27) होली पर छुट्टी लेकर घर आए थे। बीती शाम किसी काम से बाइक से कोइरियापार बाजार गए थे। देर रात घर लौटते समय ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी बाइक टक्कर  घोसी कोतवाली क्षेत्र के गौआबारी निवासी करन चौहान (23) पुत्र घूरा चौहान की बाइक से हो गई।

यह भी पढ़ें -  Varanasi Crime: हीरोइन बनाने का झांसा देकर करते थे ये काम, दंपती सहित तीन गिरफ्तार, दो किशोरियां बरामद

हवा में उछलकर 50 मीटर दूर गिरे बाइक सवार

बाइकों की गति इतनी ज्यादा थी कि मुकेश और करन हवा में उछलकर 50 मीटर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजते हुए पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here