Home अपराध New Delhi : मकान में आग लगने से एक परिवार के चार...

New Delhi : मकान में आग लगने से एक परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत

0
145

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली में प्रेम नगर इलाके के एक मकान में आग लगने से एक परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने के कारण मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विभाग को सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दो दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग इमारत की पहली मंजिल पर एक इन्वर्टर में लगी जो पास रखे सोफे तक फैल गई।

यह भी पढ़ें -  यूपी के बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना में दो की मौत, 34 घायल

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मी इन लोगों को मकान से बाहर निकालकर राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here