Home Trending नेपाल में भूकंप के तेज झटके, उत्तर भारत में भी हिली धरती

नेपाल में भूकंप के तेज झटके, उत्तर भारत में भी हिली धरती

0
353

नेपाल की धरती भूकंप के जोरदार झटकों से हिल गई है। शाम करीब 7.55 बजे यह भूकंप आया है। इससे लोग डर कर अपने घरों से बाहर की ओर भागने लगे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है। इसका केंद्र जमीन से करीब 20 किलोमीटर की गहराई में था। नेपाल के साथ ही साथ उत्तर भारत में भी हल्के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। अन्य ब्यौरे का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  जम्मू कश्मीर और गुजरात में भूकंप के झटके, कोई जनहानि नहीं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here