Home Trending नाग की मौत के बाद शोक मनाती दिखी नागिन, हिलने को भी...

नाग की मौत के बाद शोक मनाती दिखी नागिन, हिलने को भी तैयार नहीं

0
334

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां खेत में सफाई के दौरान एक नाग की मौत हो गई और नागिन घायल हो गई। लेकिन नाग की मौत के बाद जो नजारा दिखा, उसे देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। दरअसल घायल नागिन, अपने नाग के शव के पास बैठी रही और शोक मनाती दिखी।

मामला शिवपुरी जिले के नरवर तहसील के ग्राम छतरी का है। यहां एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई। खेत में सफाई के दौरान एक नाग की मौत हो गई, जबकि उसकी साथी नागिन घायल हो गई। नाग की मौत के बाद घायल नागिन अपने साथी के शव के पास बैठकर गहरा शोक व्यक्त करती दिखी, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम छतरी के एक किसान के खेत में सफाई के लिए जेसीबी मशीन चलाई जा रही थी। इसी दौरान जमीन के अंदर छिपे नाग-नागिन बाहर आ गए। जेसीबी की चपेट में आकर नाग की मौत हो गई और नागिन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मशीन ऑपरेटर ने काम रोक दिया और फौरन सर्पमित्र को बुलाया।

यह भी पढ़ें -  कर्नाटक शपथ ग्रहण समारोह: कांग्रेस ने समान विचारधारा वाले दलों को आमंत्रित किया; आमंत्रितों में ममता बनर्जी, केसीआर

मौके पर पहुंचे सर्पमित्र सलमान पठान ने देखा कि घायल नागिन अपने साथी के शव को छोड़ने को तैयार नहीं थी। बड़ी मुश्किल से नागिन को वहां से हटाया गया और प्राथमिक उपचार कर नागिन को जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।

सलमान पठान ने बताया कि यह नाग-नागिन पिछले 16-17 साल से साथ रह रहे थे। ठंड के मौसम में ये जमीन के अंदर रहते हैं। नाग की मौत और नागिन के घायल होने की घटना बेहद दुखद है। नागिन के व्यवहार से स्पष्ट है कि उसे अपने साथी की मौत का गहरा सदमा लगा है। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा है और लोग नागिन को लेकर उदास दिखाई दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here