Home अपराध गोमती नदी में नहाने उतरे तीन युवक डूबे, एक की मौत, तीन...

गोमती नदी में नहाने उतरे तीन युवक डूबे, एक की मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

0
82

माल/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ के काकराबाद स्थित गोमती नदी पुल के पास बुधवार को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो युवकों को बकरी चरा रहे एक शख्स ने साहस दिखते हुए बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार महपतमऊ दुबग्गा निवासी आठ लोग नदी किनारे पार्टी मनाने आए थे। पार्टी के बाद रोहित (18), मोनू (28), शिवा (22) और बबलू (30) करीब तीन बजे गोमती नदी में नहाने उतर गए। नहाते समय अचानक चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

यह देखकर पास में ही बकरी चरा रहे काकराबाद निवासी शियाराम ने तत्काल साहस दिखाते हुए अंगौछे और बांस की मदद से मोनू, शिवा और बबलू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रोहित गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। काफी तलाश के बाद करीब तीन घंटे बाद रोहित का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें -  UP : इलाहाबाद के एडीजे प्रथम निलंबित, कोर्ट रूम व चैंबर सील, भ्रष्टाचार की शिकायत पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शटरिंग मजदूर था। मृतक के परिवार में पिता महेश, माता मुन्नी देवी, भाई मिलन, पिंटू, विशाल सहित दो विवाहित बहनें पिंकी व रिंकू हैं। सभी का रो- रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here