Home अपराध बाराबंकी में खुले में जल रहा जहरीला कूड़ा बना लोगों की परेशानी...

बाराबंकी में खुले में जल रहा जहरीला कूड़ा बना लोगों की परेशानी का सबब

0
112

बाराबंकी। क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जहां खेतों में पराली जलाने पर सेटेलाइट निगरानी के जरिए तुरंत कार्रवाई की जाती है, वहीं नगर पंचायत रामसनेहीघाट द्वारा कूड़े के ढेर में आग लगाने के मामले में कार्रवाई को लेकर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार ठठरहा और जठबनी मोड़ के पास सड़क किनारे नगर पंचायत द्वारा डाले गए कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई, जिससे उठे जहरीले धुएं से आसपास का इलाका प्रभावित हो गया और राहगीरों व स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।

यह भी पढ़ें -  सीबीआई अधिकारी बन 12 राज्यों में ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

लोगों ने आरोप लगाया कि यदि यही कार्य कोई किसान करता तो तुरंत मुकदमा दर्ज कर दिया जाता, लेकिन सरकारी तंत्र पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। इससे प्रशासन के दोहरे रवैये को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। इस मामले में एसडीएम रामसनेहीघाट अनुराग सिंह ने कहा कि कूड़े में आग लगाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और आग को तत्काल बुझवाने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं क्षेत्र में फैलते प्रदूषण और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here