Home अपराध हरदोई सड़क हादसे में दो की मौत, दो गंभीर

हरदोई सड़क हादसे में दो की मौत, दो गंभीर

0
166

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में सड़क पर गिरे दो लोगों को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कासिमपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पथरौली गांव निवासी पंकज (20), अनूप (18) और प्रवीण उर्फ बाबू (25) बाइक से बेहंदर जा रहे थे। इसी दौरान संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर सामने से आ रहे मल्लावां थाना क्षेत्र के तिरिया भवानीपुर निवासी जितेंद्र (45) की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर गिरे दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें -  नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने पर भाजपा ने केसीआर पर साधा निशाना

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों घायलों का उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक कासिमपुर घनश्याम राम ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here