Home अपराध कुकरैल नाले में बहे दो किशोर, एक लापता, तलाश जारी

कुकरैल नाले में बहे दो किशोर, एक लापता, तलाश जारी

0
339

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बारिश के चलते हादसा हो गया है। रहीम नगर स्थित नाले में दो किशोर बह गये हैं, हालांकि इस दौरान एक किशोर के सकुशल बाहर निकलने की जानकारी सामने आई है, जबकि दूसरा किशोर अभी तक लापता है, जिसकी तलाश के लिए टीमे लगी हैं।

दरअसल, इन्दिरा नगर स्थित कुकरैल नदी में रहीम नगर की तरफ से एक नाला आकर मिलता है। उसी नाले में दो किशोर शनिवार को कूड़ा निकालने के लिए उतरे थे, बारिश के चलते नाले में बहाव अधिक था, इसी दौरान दोनों किशोर बह गये। स्थानियों लोगों की मानें तो एक परिजनों ने इस घटना की तहरीर दी है, जिसके बाद गोताखारों की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौके पर पहुंच गये हैं। मेयर ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें -  Transfer: प्रभाकर चौधरी बने आगरा के नए एसएसपी, सुधीर कुमार सिंह बनाए गए सहारनपुर रेंज के डीआईजी

बारिश के चलते ऐशबाग इलाके में एक कार खुले नाले में लटक गई। इसके अलावा रकाबगंज में एक साइकिल सवार बच्चा नाले में गिर गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here