Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao Accident: एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, छोटा...

Unnao Accident: एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, छोटा भाई घायल

0
44

[ad_1]

ख़बर सुनें

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अमेठी जिला के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पुरेदुन्दी गांव निवासी शुभम सिंह (30) पुत्र रणविजय सिंह अपने 22 वर्षीय छोटे भाई दीपक सिंह के साथ गुड़गांव में गाड़ियों के पार्ट बनाने वाली कंपनी में काम करता था। शनिवार को गांव में रहने वाली चाची लक्ष्मी का देहांत हो गया था। शुभम अपने भाई दीपक के साथ बाइक से घर अमेठी जा रहा था।

एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव जिले में बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के सबलीखेड़ा गांव के पास बाइक चालक शुभम को अचानक झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घायल हुए दोनों भाइयों को पुलिस ने बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर घायल दीपक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बाइक के पीछे कार से चल रहे दिल्ली निवासी चाचा विजय सिंह, चाची सपना, बुआ शकुंतला, रन्नो, किरन जानकारी पर अस्पताल पहुंचे। परिवार में दूसरी मौत हो जाने से कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक शुभम का तीन साल पहले विवाह हुआ था। पत्नी का नाम शालू है।

यह भी पढ़ें -  जाम, तोड़फोड़ पुलिस से धक्कामुक्की में 154 पर रिपोर्ट

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here